पिपलियामंडी। महू-नीमच हाईवे पर राजा के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-100 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसा पिपलियामंडी थाना क्षेत्र में हुआ।