BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2026, 5:54 pm
NEWS : सेवा, समर्पण और गुरुभक्ति की मिसाल बनीं आशा जैन, ब्यावर में आयोजित शांत-क्रांति जैन श्रावक संघ के 30वें राष्ट्रीय अधिवेशन में ‘नारीरत्न अवार्ड’ से नवाजा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत-क्रांति जैन श्रावक संघ के 30वें वार्षिक अधिवेशन में चित्तौड़गढ़ महिला संघ की अध्यक्ष आशा जैन को ‘नारीरत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। ब्यावर में आयोजित इस अधिवेशन में उन्हें साधु-साध्वियों के प्रति समर्पित सेवा और निस्वार्थ योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

आचार्य प्रवर श्री विजयराजजी म.सा. की निश्रा, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में आयोजित संघ के इस अधिवेशन में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले नौ व्यक्तियों का चयन ‘नवरत्न अवार्ड’ के लिए किया गया। इसी क्रम में आशा जैन को ‘नारीरत्न अवार्ड’ के लिए चुना गया।

आशा जैन समाजसेवी एवं गुरुभक्त रघुवीर जैन तथा पारसदेवी की पुत्रवधू और शांत-क्रांति संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक जैन की धर्मपत्नी हैं। वे भीलवाड़ा के धर्मपरायण श्रावक स्वर्गीय भैरूसिंह बाबेल की सुपुत्री भी हैं।

ब्यावर में आयोजित संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में यह सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू भूरट (होसपेट, कर्नाटक), महासचिव सी.ए. वीरेंद्र जैन (मंदसौर), महिला संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष लीला कोठारी (भीलवाड़ा) और महासचिव पिंकी बापना (मुंबई) सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान की घोषणा पर उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने हर्ष ध्वनि के साथ स्वागत किया।

आशा जैन को मिले इस सम्मान पर चित्तौड़गढ़ शांत-क्रांति महिला संघ की मंत्री दीप्ति भड़कतिया, कोषाध्यक्ष मीना सोनी तथा महावीर जैन महिला मंडल की मंत्री रजनी रांका सहित समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE