BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2026, 6:04 pm
NEWS : पर्यावरण संरक्षण से लेकर ग्रीन जॉब्स तक पर होगा मंथन, जयपुर में आयोजित ‘चिल्ड्रन एंड यूथ लीड क्लाइमेट वर्कशॉप’ में आकाश टांक रखेंगे सहभागिता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में युवाओं की भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से 30 अक्टूबर को जयपुर में चिल्ड्रन एंड यूथ लीड क्लाइमेट वर्कशॉप राजस्थान का आयोजन किया जाएगा। यूनिसेफ राजस्थान द्वारा माय भारत के सहयोग और अरावली की साझेदारी में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में राजस्थान के विभिन्न युवा कार्यक्रमों से जुड़े प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

इस कार्यशाला में श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य आकाश टांक भी प्रतिभागी के रूप में सहभागिता करेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों की जानकारी देने के साथ उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर जलवायु कार्रवाई के लिए ठोस पहल और समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यशाला के दौरान जलवायु नीति एवं जागरूकता, ग्रीन जॉब्स, ग्रीन फाइनेंस, कार्बन क्रेडिट तथा जलवायु कार्रवाई में युवाओं की भूमिका और उपलब्ध अवसरों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही समूह चर्चा और गतिविधियों के माध्यम से युवा अपने क्षेत्रों की जरूरतों के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सुझाव और कार्ययोजनाएं तैयार करेंगे।

कार्यशाला में युवाओं से प्राप्त सुझावों को आगामी राजस्थान क्लाइमेट कॉन्क्लेव की प्राथमिकताओं और सिफारिशों से जोड़ने की योजना है। इसके अलावा, कार्यशाला से चयनित युवा प्रतिनिधियों को क्लाइमेट कॉन्क्लेव में सहभागिता के लिए प्रस्तावित किए जाने का भी प्रावधान है।

आकाश टांक ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज केवल पर्यावरण तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव जल संसाधनों, कृषि, रोजगार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर भी पड़ रहा है। ऐसे में युवाओं की भागीदारी केवल चर्चा तक सीमित न रहकर स्थानीय स्तर पर ठोस समाधान और प्रभावी कार्रवाई तक पहुंचनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जयपुर में आयोजित यह कार्यशाला युवाओं को जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों को समझने, विशेषज्ञों के साथ संवाद करने और अपने-अपने क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के लिए नए विचार एवं व्यावहारिक कार्ययोजनाएं विकसित करने का अवसर प्रदान करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE