दतिया। बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को दतिया पहुंचे।जहां पहुंच कर उन्होंने प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन किए और वनखण्डेश्वर महादेव भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की।अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया। दोनों के बीच आत्मीय मुलाकात हुई। इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नरोत्तम मिश्रा के निवास पर भी पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। मीडिया से चर्चा करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म और हिंदू समाज को लेकर अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि सनातन को न तो मुसलमानों से खतरा है और न ही ईसाइयों से। उनके मुताबिक सनातन के लिए खतरा उन लोगों से है जो हिंदू होते हुए भी इसकी विचारधारा और परंपराओं को नुकसान पहुंचाते हैं। चर्चा के दौरान उन्होंने युवा को लेकर संदेश दिया कि,युवा गति ठीक है लेकिन नशा,नींद और नारी युवाओं के लिए घातक है।इन से दूर रहना चाहिए।