नीमच। बाइक के सामने अचानक गाय आ जाने से पुलिसकर्मी बंसीलाल राठौर घायल हो गए। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई। घटना के दौरान रोशन वर्मा ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल पुलिसकर्मी को तत्काल संभाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके उपचार की व्यवस्था करवाई गई।
रोशन वर्मा की त्वरित पहल से घायल पुलिसकर्मी को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। संकट की घड़ी में मदद के लिए आगे आकर उन्होंने मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।