BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2026, 2:07 pm
BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 के खिलाफ मंदसौर में कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, नारकोटिक्स कार्यालय पर प्रदर्शन शुरू, अफीम किसानों के हक और मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कांग्रेस नेत्री संचेती ने जमकर साधा निशाना, पढे़ रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। केंद्र सरकार की अफीम नीति वर्ष 2026-27 के विरोध में मंदसौर स्थित नारकोटिक्स कार्यालय पर कांग्रेस ने प्रदर्शन शुरू किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अफीम उत्पादक किसानों के हितों और नई नीति के प्रावधानों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेत्री रूपल संचेती ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की।

रूपल संचेती ने कहा कि करवा चौथ के दिन मातृशक्ति किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि किसानों की परेशानी केवल अफीम नीति तक सीमित नहीं है। किसान एक तरफ सरकार की नीतियों की मार झेलता है, तो दूसरी तरफ मौसम की मार भी उसके सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़ी रहती है।

कांग्रेस नेत्री रूपल संचेती ने आरोप लगाया कि सरकार मनमाने फैसले ले रही है और किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह सरकार की मनमानी चलती रही, तो किसानों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

उन्होंने कहा कि अब किसान और मातृशक्ति मिलकर इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे और सरकार को आईना दिखाएंगे। संचेती ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए एकजुटता को जरूरी बताया।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE