BIG NEWS : टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर डंपर सहित फरार हुआ आरोपी, एक महीने बाद खाकी के हाथ लगा, घटना में इस्तेमाल डंपर-कार जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

September 26, 2026, 3:50 pm




चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना क्षेत्र के जोजरों का खेड़ा टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर फरार होने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंपर और अल्टो कार भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को टोल प्लाजा मैनेजर दिलीप सिंह ने गंगरार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि सुबह करीब 6:17 बजे एक बिना नंबर के डंपर और अल्टो कार गलत दिशा से वाहनों को लेकर टोल प्लाजा पर पहुंचे। आरोप है कि डंपर ने टोल का बैरियर तोड़ दिया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण मानव जीवन को संकट में डालने का आरोप भी रिपोर्ट में लगाया गया था। एक महीने से अधिक समय बाद आरोपी गिरफ्तार- मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने डंपर चालक की पहचान लादूलाल गुर्जर, उम्र 26 वर्ष, निवासी बिलिया कला, थाना हमीरगढ़, जिला भीलवाड़ा के रूप में की। पुलिस के अनुसार, आरोपी बजरी के कारोबार से जुड़ा हुआ है। आरोपी की तलाश के लिए थानाधिकारी तुलसीराम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने 25 सितंबर 2026 को लादूलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टाटा कंपनी का डंपर और अल्टो कार जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस टीम- कार्रवाई में थानाधिकारी तुलसीराम, सहायक उपनिरीक्षक शिवलाल शर्मा, कांस्टेबल श्योपत मंडा और कांस्टेबल रामहंस मीना शामिल रहे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP