KHABAR : अन्नपूर्णा चिकित्सालय में निशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित, उदयपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दांतों की सफाई और उपचार संबंधी परामर्श दिया, पढ़े खबर
नीमच। अन्नपूर्णा सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्थानीय अन्नपूर्णा चिकित्सालय में निशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, भीलों का बेदला, उदयपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने मरीजों के दांतों की जांच करने के साथ उनकी दांतों से संबंधित समस्याओं का परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों के दांतों की सफाई भी की गई। शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों से परामर्श लिया। चिकित्सकों ने दांतों की जांच के साथ मुंह एवं दांतों की स्वच्छता, नियमित देखभाल तथा दंत रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। छह वर्षों से सेवा कार्य में जुटा न्यास- अन्नपूर्णा सेवा न्यास के संयोजक राकेश जैन ‘पप्पू’ ने बताया कि न्यास पिछले छह वर्षों से जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहा है। संस्था का उद्देश्य अंचल के लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निरूशुल्क उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य के तहत दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, ताकि लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उनके शहर में ही उपलब्ध हो सकें। उदयपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में मरीजों की जांच कर उन्हें दांतों की देखभाल और उपचार संबंधी आवश्यक परामर्श दिया।