REPORT : गांधीसागर बैकवाटर में रेत कारोबारियों की आपसी जंग, कुख्यात बदमाश के नाम से मचा हड़कंप, कुंडला-खानखेड़ी-भदवा क्षेत्र में फाइटरों की बैटरियां निकालकर पानी में डुबाने का आरोप, विवाद के बाद सिंडिकेट में खलबली, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर
September 27, 2026, 1:30 pm
मंदसौर। गांधीसागर बैकवाटर में कथित अवैध रेत कारोबार को लेकर आपसी प्रतिस्पर्धा अब विवाद तक पहुंचने की बात सामने आई है। कुंडला, खानखेड़ी, नलवा और भदवा क्षेत्र में फाइटरों की बैटरियां निकालकर उन्हें पानी में डुबाने का आरोप सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, इस घटनाक्रम में क्षेत्र के एक कुख्यात बदमाश का नाम सामने आने के बाद रेत कारोबारियों के बीच खलबली मच गई। फाइटर मालिकों और सिंडिकेट से जुड़े लोगों द्वारा उक्त बदमाश से फोन पर बातचीत किए जाने की बात भी सामने आई है। मामले ने गांधीसागर बैकवाटर में चल रहे कथित रेत कारोबार और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।