KHABAR : उज्जैन में 12 साल से निःशुल्क सामूहिक तर्पण, 150 से 200 लोग पहुंचे, अनाथ पितरों के नाम से भी तर्पण, ब्रह्मभोज और गौसेवा की व्यवस्था, पढे़ खबर
उज्जैन। श्राद्ध पक्ष के मौके पर श्रीगौड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल ने नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर परिसर में निःशुल्क सामूहिक तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें उज्जैन के साथ शाजापुर, इंदौर, रतलाम, भोपाल, जबलपुर, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से करीब 150 से 200 लोग शामिल हुए। 12 साल से हो रहा आयोजन आचार्य पंडित पंकज शर्मा ने बताया कि श्रीगौड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल यह आयोजन लगातार 12 साल से कर रहा है। पहले कार्यक्रम सिद्धवट घाट पर होता था, लेकिन अब नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर परिसर में समाज की पांच बीघा जमीन पर आयोजित किया जा रहा है। अनाथ पितरों के नाम से भी तर्पण आयोजन का उद्देश्य दिवंगत पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण और जलांजलि देना है। जिन लोगों के माता-पिता या परिवार में कोई तर्पण करने वाला नहीं है, उनके पितरों के नाम से भी निःशुल्क तर्पण कराया जाता है। कार्यक्रम के बाद ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाता है। जरूरतमंदों को भोजन और गौमाता के लिए चारे की व्यवस्था भी की जाती है।