KHABAR : गांधी भवन में सेवादल ने किया ध्वजारोहण, महीने के अंतिम रविवार को जुटे कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता, दीपावली बाद होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, पढ़े खबर 

September 27, 2026, 3:34 pm




नीमच। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर महीने के अंतिम रविवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में सेवादल कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद सेवादल कार्यकर्ताओं ने झंडा वंदन किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सेवादल जिलाध्यक्ष गजेंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे। ये रहे मौजूद- कार्यक्रम में गजेंद्र यादव, भुवान सिंह, योगेश प्रजापति, ब्रजेश सक्सेना, नाथू सिंह राठौड़, बेबी मेहरा, ब्रजेश मित्तल, अरविंद चोपड़ा, मदन सिंह, इलियास कुरैशी और राकेश अहीर सहित सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP