BIG REPORT : खेत की घनी झाड़ियों में फंसा 8 फीट का विशालकाय अजगर, रेस्क्यू टीम पहुंची तो आसान नहीं था रास्ता, जेसीबी से हटानी पड़ी झाड़ियां, पढ़े खबर

September 27, 2026, 5:24 pm




नीमच। रतनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नारदा में खेत की मेड़ पर घनी और कंटीली झाड़ियों के बीच करीब 8 फीट लंबा अजगर फंसा मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घनी झाड़ियों के कारण उसका रेस्क्यू करना आसान नहीं था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। झाड़ियां अधिक घनी होने के कारण रेस्क्यू के लिए जेसीबी की मदद से झाड़ियों को हटाकर रास्ता बनाया गया। इसके बाद डिप्टी रेंजर बापुलाल दायमा के नेतृत्व में टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP