BIG NEWS : श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल था युवक, तभी अचानक बजी फोन की घंटी, फिर जैसे ही मिली जान से मारने की धमकी, आक्रोशित होकर थाने पहुंचे 50 लोग, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर
नीमच। गिरदोड़ा में अंतिम संस्कार के दौरान एक व्यक्ति को फोन पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता जितेंद्र सिंह चौहान का आरोप है कि रविवार दोपहर उसे एक व्यक्ति ने फोन कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। फोन करने वाले ने खुद को आदिनाथ वेयरहाउस का कर्मचारी बताते हुए सेठ के कहने पर फोन करने की बात कही। शिकायत के अनुसार, फोन करने वाले ने जितेंद्र सिंह को गिरदोड़ा चौराहे पर आने की चुनौती भी दी। जिस समय फोन आया, उस दौरान जितेंद्र सिंह श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल था। फोन पर हुई बातचीत वहां मौजूद लोगों ने भी सुनी। घटना के बाद आक्रोशित करीब 50 लोग थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पूर्व सरपंच सतीश यादव ने कहा कि गिरदोड़ा में सामाजिक सौहार्द कायम है। ऐसे में पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच करे, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। शिकायतकर्ता ने भविष्य में स्वयं या परिजनों के साथ किसी घटना की स्थिति में संबंधित लोगों को जिम्मेदार ठहराए जाने की बात भी शिकायत में कही है।