NEWS : माउंट आबू की डॉ. बीके बिन्नी सरीन को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, शांति और मानवीय सेवाओं के लिए मिली सर्वाेच्च मानद उपाधि डी.लिट., पढे़ अनिल ऐरन की खबर 

September 27, 2026, 3:34 pm




माउंट आबू। अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस सप्ताह समारोह के अवसर पर माउंट आबू की शांति दूत डॉ. बीके बिन्नी सरीन को दिल्ली स्थित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में सर्वाेच्च मानद उपाधि डी.लिट. से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान जीवनभर की असाधारण मानवीय सेवाओं, सुरक्षा बलों को मानसिक शांति एवं तनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण देने तथा आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान फ्रांस के सरबन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. थॉमस परेड की ओर से संस्थान के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विवेक चौधरी ने प्रदान किया। समारोह में साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रोफेसर के.के. अग्रवाल, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, प्रोफेसर्स, डॉ. आदित्य ठाकुर, बीके राकेश आबू सहित गणमान्य अतिथि और विद्यार्थी मौजूद रहे। डॉ. बीके बिन्नी सरीन को मिली इस मानद उपाधि को उनकी वर्षों की मानवीय सेवाओं और शांति, आध्यात्मिकता एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में योगदान के लिए महत्वपूर्ण सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP