KHABAR : शिक्षक सहकारी साख संस्था की वार्षिक साधारण सभा रविवार को सीता मंगल भवन में आयोजित, पढे़ अबरार पठान की खबर

September 27, 2026, 5:29 pm




खरगोन। शिक्षक सहकारी साख संस्था की वार्षिक साधारण सभा रविवार को सीता मंगल भवन में आयोजित की गई। इस आयोजन में विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी तेजसिंह राठौड़ और जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार भी विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। संस्था संचालक रमेश पाटीदार ने बताया कि वार्षिक साधारण सभा को दो महत्त्वपूर्ण सत्रों में विभाजित किया गया था। पहले सत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और संस्था के सेवानिवृत्त सदस्यों को सम्मानित किया गया। संस्था सदस्यों के प्रतिभावान विद्यार्थियों सहित यह पहला अवसर था जब शासकीय स्कूलों की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से मंच दिया गया। अतिथियों ने इन होनहार विद्यार्थियों को शील्ड, स्मृति चिन्ह और प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इसी कड़ी में, संस्था से सेवानिवृत्त हुए सदस्यों को भी शॉल और श्रीफल भेंट कर उनकी दशकों की सेवा और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP