KHABAR : डॉ. नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर हमला, वोट चोरी नहीं हो रहे, लोगों ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर
September 27, 2026, 3:15 pm
शिवपुरी। रविवार को आयोजित हुए ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग व वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि वोट चोरी नहीं हो रहे हैं। जनता जागरूक हो गई है, इसलिए उसने अब चोरों को वोट देना बंद कर दिया है। उन्होंने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की भी मांग की। डॉ. मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 90 से अधिक चुनाव कांग्रेस हार चुकी है। इसलिए अपनी साख बचाने और उनके नेतृत्व पर सवाल न उठ जाएं, इसलिए वह कभी हाइड्रोजन बम लेकर आते हैं, कभी सुतली बम। उनके बम आखिर में फुस्स निकलते हैं।