KHABAR : रोटरी क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक मरीजों की जांच, हड्डी-जोड़, हृदय और पेट-लिवर रोग विशेषज्ञों ने दी निःशुल्क चिकित्सकीय सलाह, पढ़े खबर 

September 27, 2026, 1:56 pm




नीमच। जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब नीमच के सहयोग से शैल्बी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नरोडा द्वारा रविवार को रोटरी सामुदायिक भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। अहमदाबाद से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में हड्डी-जोड़ एवं स्पाइन, हृदय तथा पेट-लिवर संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। दोपहर 12 बजे तक 100 से अधिक मरीजों का पंजीयन हो चुका था। वरिष्ठ जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं ऑर्थाे सर्जन डॉ. योगेश कुचा, वरिष्ठ कार्डियक सर्जन डॉ. राजीव वशिष्ठ तथा वरिष्ठ गैस्ट्रो फिजिशियन डॉ. नीलेश टोके ने मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह दी। रोटरी क्लब अध्यक्ष युजवेंद्र सिंह भाटिया ने बताया कि रोटरी क्लब स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कर रहा है। नीमच में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य लोगों को समय पर उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। शिविर के दौरान मरीजों को आयुष्मान भारत योजना, मेडिक्लेम, कैशलेस उपचार सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP