KHABAR : इछावर में 82.76 करोड़ से बनेंगी 36 ग्रामीण सड़कें, शिवराज ने किया शुभारंभ, 106.37 किमी सड़कों से 41 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ, पढे़ खबर
सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के इछावर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-आईवी का शुभारंभ किया। इसके तहत 36 ग्रामीण सड़कों का भूमि पूजन किया गया। इन सड़कों के निर्माण पर 82.76 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनकी कुल लंबाई 106.37 किलोमीटर है। इससे इछावर के 41 गांवों की 19,178 से ज्यादा आबादी को सीधा फायदा मिलेगा। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे इन नई सड़कों से किसानों को अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी। साथ ही, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। यह ग्रामीण इलाकों के विकास में मदद करेगा। यहां बढ़ेगी कनेक्टिविटी स्वीकृत सड़कों में जगनाथी से नदीखेड़ी, रामगढ़ से महुआखेड़ा, नीलबढ़ से धाबोंटी रोड, सेवानिया से भरतपुर कॉलोनी और बागरोदा गोसाईं से सेमरिया पठार तक की सड़कें शामिल हैं।