BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2022, 3:43 pm
KHABAR : मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में आयोजित हुआ जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों तथा खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्‍मानित, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। मध्‍यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम की श्रृंखला में जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में आयोजित किया गया। कार्यकम का शुभारंभ अतिथियों ने सरस्वती पूजन कर किया।
समारोह में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में मध्‍यप्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित विभिन्‍न खेल गतिविधियों के विजेताओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को सुना गया। जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, मनीष सोलंकी, गोपाल आचार्य, पोपेंद्र बग्गा, भरत चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे, एसडीएम प्रदीप सोनी, डिप्टी कलेक्टर प्रियंका मिमरोट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पुरस्कार वितरण समारोह में राजीव खंडेलवाल ने कहा कि हम मध्‍यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम की श्रृंखला में आयोजित कार्यक्रमों के समापन अवसर पर उपस्थित हैं। अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिये कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के नागरिक को दिया। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत जिले के प्रत्येक ग्राम में शिविर आयोजित कर आवेदन लिए गए और योजनाओ का लाभ दिया गया। केंद्र और प्रदेश सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ देने का है। केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के विकास के लिए नए आयाम लिख रही है। समारोह में महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने अच्छा कार्य करने वाले और पुरस्कृत होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को बधाई दी।

उल्‍लेखनीय है कि जिले में मध्‍य प्रदेश स्थापना दिवस पर 01 से 7 नवंबर तक विभिन्‍न कार्यक्रम आयोजित किये गये। 01 नवम्बर को जन अभियान परिषद के माध्यम से प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। जिले में शासकीय भवनों पर रोशनी की गई। मध्‍य प्रदेश स्थापना दिवस पर सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। मध्‍य प्रदेश स्थापना दिवस पर 01 नवम्‍बर को आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सिंधिया भी शामिल हुई थी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 02 नवम्बर को लाडली लक्ष्मी योजना कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों पर पौधारोपण किया गया। लाडली लक्ष्मी योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में आयोजित हुआ।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में 03 नवम्बर को स्वच्छता, सजावट, रंगोली केन्द्रित गतिविधियां आयोजित की गई। एतिहासिक स्मारको, महापुरुषों की प्रतिमाओं, प्रमुख बाजारों की साफ सफाई की गई। 04 नवम्बर को एक जिला एक उत्पाद को प्रमुखता प्रदान करती हुई विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा रोजगार दिवस भी मनाया गया। 05 नवम्बर को मध्यप्रदेश के गौरव के दृष्टिगत नाटक/लोकनृत्य और जननायक केन्द्रित प्रतियोगिताएं स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित की गई।  06 नवम्बर को वन्यप्राणी सुरक्षा/जागरुकता, ऊर्जा, पर्यावरण, जल संरक्षण केन्द्रित जागरूकता, सेमिनार, व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE