BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2022, 4:15 pm
REPORT : नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले में आबकारी विभाग ने वृत्त टोंकखुर्द में कार्रवाई कर 08 प्रकरण किये पंजीबद्ध, 3200 किलो महुआ लहान व 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में आबकारी विभाग द्वारा वृत्त टोंकखुर्द में कार्यवाही कर जमीन के अन्दर गड़े हुए ड्रमों से भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद किया गया। जिसे मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। साथ ही अवैध मदिरा निर्माण की सामग्री भी बरामद हुई। कार्यवाही में 3200 किलो महुआ लाहन बरामद कर मौके पर सैंपल लेकर विधिवत नष्ट किया गया तथा 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्‍त की गई। कार्यवाही में कुल 08 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किये गये। कार्यवाही में जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 74 हजार रूपये है।    

कार्यवाही में आबकारी  उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, निधि शर्मा, विजय कुचेरिया, दिनेश भार्गव, उमेश स्वर्णकार, आबकारी मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कालोसिया, दिपक धुरिया, राजाराम रैकवार, आबकारी आरक्षक गोविन्द बड़ावदिया, बालकृष्ण जयसवाल, आशीष गुप्ता, अशोक सेन, राजेश जोशी, नितिन सोनी, अरविन्द एवं नगर सैनिक केदार चोधरी, संजय शर्मा, किशोर सिसोदिया शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE