BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2022, 6:20 pm
KHABAR : जालिनेर में बनेगा विधायक सामुदायिक भवन, विधायक मारू ने भूमिपूजन कर ग्रामीणों को दी बधाई, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। किसान अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य कराए ओर जांच के आधार पर ही बोवनी करे। इससे फसल भी अच्छी होगी और खेत की मिट्टी भी उपजाऊ बनी रहेगी। ज्यादा रासायनिक खाद का उपयोग नही करे। जैविक खेती का उपयोग ज्यादा करे। यह बात विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कही। वह ग्राम पंचायत जालिनेर में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

यहां विधायक मारू ने विधायक सामुदायिक भवन (डोम) निर्माण लागत 13.35 लाख एवं सीसी रोड निर्माण लाभचंद्र के मकान से जोडेश्वर मंदिर तक लागत 2.51 लाख निर्माण कार्य का भूमिपुजन किया। ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों की मांग पर शासकीय हाई स्कूल में साईकिल स्टैंड के लिए 1.5 लाख रूपये की विनि स्वीकृत की।  

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कावेरी बाई जगदीश डांगी, मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य धापूबाई श्यामलाल वासिठा, जनपद सदस्य सुनील शर्मा, सरपंच गंगाराम धनगर, ढाकनी सरपंच राजेश कारपेंटर, रावत पूरा सरपंच, पावटी सरपंच गोपाल धनगर आदि उपस्थित थे।

सरकार सुविधाएं दे सकती है मेहनत स्वयं करना होगी-
विधायक मारू ने कहा सरकार हर सुविधा प्रदान कर रही है। लाडली लक्ष्मी, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार, किसानों को सम्मान निधि सहित अनेक सुविधा हमे मिल रही है लेकिन परिश्रम हमे स्वयं करना होगा और आगे बढ़ना होगा। इस दौरान विधायक मारू ने डोम निर्माण की सौगात मिलने पर ग्रामीणों को बधाई दी और पंचायत को निर्देशित किया इसका निर्माण गुणवक्ता वाला हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।  

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE