BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2022, 6:35 pm
REPORT : कलेक्टर सिंह ने सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में की समयावधि पत्रों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार 7 नवम्बर को सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा की। कलेक्टर ने इस सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिये कि नियमित कार्यों में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाये। काम नहीं करने वाले सेवकों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाये। आवासीय भू-अधिकार पट्टा एवं उन्हें जनरेट करने की कार्यवाही एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में लेट-लतीफी न की जाये। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में स्वीप कार्य की गतिविधियों का आयोजन कर सांकेतिक कार्य योजना बनाकर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वामित्व योजना, सीएम जनसेवा, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन आदि की भी समीक्षा कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सांसद एवं विधायक निधि के निर्माण कार्यों की सीसी समय-सीमा में जारी की जाये।

कलेक्टर आशीष सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि पुनरीक्षण अभियान अन्तर्गत बुधवार 9 नवम्बर को जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में रैली/सायकल रैली का आयोजन किया जाये। वहीं समस्त महाविद्यालयों में कैम्पस एम्बेसेडर एवं इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब द्वारा अलग-अलग गतिविधियों का संचालन किया जाये। प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर चुनाव पाठशाला का आयोजन और बीएलओ द्वारा प्रारूप नामावली का वाचन किया जाये। की गई कार्यवाहियों से नोडल अधिकारी स्वीप एवं जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अवगत कराया जाये। इसी तरह 9 नवम्बर को प्रारूप प्रकाशन के लिये प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रांतर्गत प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर निर्वाचक नामावली एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन एवं नामावली का वाचन की रिपोर्ट तैयार की जाये। सेवा मतदाताओं की सूची आयोग के पोर्टल से डाउनलोड कर ईआरओ के हस्ताक्षर से विधानसभा स्तर पर प्रकाशन एवं जिले को सूची साफ्ट कापी में उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रारूप प्रकाशन की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को प्रेषित की जायेगी, इसलिये समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण की जाये।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीएस दांगी ने अधिक जानकारी के लिये निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से समन्वय कर बूथ लेवल एजेन्ट नियुक्त कराये जायें और विशेष कैम्प की तिथियों में इनका बीएलओ के साथ मतदान केन्द्र क्षेत्र में डोर टू डोर भ्रमण कराया जाये। प्रारूप प्रकाशन के पूर्व विधानसभा स्तर पर सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित किया जाये। इस सम्बन्ध में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये। विशेष शिविर 12 एवं 13 और 19 एवं 20 नवम्बर को बीएलओ मतदान केन्द्र क्षेत्र अन्तर्गत डोर टू डोर सर्वे कर छूटे हुए सभी मतदाताओं के फार्म प्राप्त करें और सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। विशेष पुनरीक्षण की अवधि में प्राप्त होने वाले सभी फार्म 6, 7, 8 को उसी दिन गरूड़ा एप के माध्यम से अपलोड करें। कोई भी फार्म अगले दिन के लिये लम्बित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाये।

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान जिला क्षय अधिकारी डॉ.सुनीता परमार ने बताया कि भारत सरकार का महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री टीबीमुक्त अभियान के सफल संचालन के लिये नि-क्षय 2.0 पोर्टल में जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं एवं व्यक्ति विशेष का नामांकन कर नि-क्षय मित्र आईडी जारी की जायेगी। इसके माध्यम से स्वास्थ्य केन्द्र, ब्लॉक, जिला के सम्बन्धित क्षय केन्द्रों पर रोगियों को सामुदायिक सहायता प्रदाय की जा सकेगी। डॉ.परमार ने बताया कि क्षय रोगियों को सामुदायिक सहायता प्रदाय करने हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। इसके अन्तर्गत कार्पाेरेट, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, संस्थान, सामाजिक स्वयंसेवी संगठन, विशिष्ट व्यक्ति एवं शासकीय तथा निजी संगठनों की सहभागिता से क्षय रोगियों को पोषण सहायता जांच एवं उपचार सहायता प्रदाय करने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री टीबीमुक्त भारत अभियान के तहत टीबी रोगियों की सहायता के लिये संकल्प लेकर कोई भी सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, गैर-सरकारी संस्थान, कार्पाेरेट संस्थान नि-क्षय मित्र बन सकते हैं। नि-क्षय हेल्पलाइन 1800-11-6666 है।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अंकिता धाकरे, अपर कलेक्टर अवि प्रसाद, नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह, एडीएम संतोष टैगोर, जिले के समस्त राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी आदि उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE