BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में सामाजिक एकता और भाईचारे की अनूठी.. <<     BIG UPDATE: नीमच में इंसानियत और भाईचारे की मिसाल, 7.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2022, 12:39 pm
KHABAR : स्थानांतरित थाना प्रभारी रमेशचंद दांगी को नागरिकों और पुलिस स्टॉप ने समारोह पूर्वक दी बिदाई, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। थानाधिकारी रमेशचंद दांगी का मनासा स्थानतरण होने पर मंगलवार देर शाम पुलिस थाना परिसर में बिदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों सहित पुलिस स्टॉफ ने दांगी को पुष्पहार पहनाते हुए सम्मान पूर्वक बिदाई दी।
इससे पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, श्रमजीवी पत्रकार संघ के नीमच जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन, भाजपा जिला महामंत्री अशोक कुमार सोनी विक्रम, नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, बाबूलाल शर्मा, दिनेश जोशी, राजकुमार मेहता, बाबू गुर्जर और सहायक उपनिरीक्षक शिवराज सिंह खींची सहित, अन्य गण्यमान्य नागरिकों ने दांगी के 19 माही कार्यकाल में उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता की भूरी-भूरी प्रसंशा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर थानाधिकारी रमेशचंद दांगी ने उपस्थित सभी नागरिकों और स्टाप के प्रति अपने कार्यकाल में उनसे मिले सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं चाहकर भी आपके स्नेह और सहयोग को भुला नहीं पाऊंगा।

दांगी ने बताया कि उनके 23 वर्षीय सेवाकाल में सर्वाधिक अपनापन उन्हें सिंगोली में देखने को मिला। यहां उन्होंने अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ लोगों में अपनत्व के दर्शन किए है, यही कारण है यहां के लोग और सिंगोली कस्बा हमेशा उनके दिल में रहेगा। थानाधिकारी रमेशचंद दांगी ने अपने सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

बता दे कि टीआई रमेशचंद दांगी सिंगोली थाने पर 19 माह की सेवा देने के बाद मनासा स्थानांतरित हुए है। उनके स्थान पर टीआई कैलाचचंद चौहान ने सिंगोली थाने का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे नीमच जिला मुख्यालय से स्थानांतरित होकर आए है।

दांगी के बिदाई समारोह पर निर्मल कुमार जैन, फूलकुंवर मलिक, बाबूलाल शर्मा, नासीर भाई, राजकुमार मेहता, दिनेश जोशी, पुष्पचंद बगड़ा बाबू गुर्जर, भाया सोनी, संपूर्ण पुलिस स्टॉप और पत्रकारों सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE