BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2022, 8:24 pm
KHABAR : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का नीमच आगमन, शहर में कई स्थानों पर हुआ स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश में दो करणी सेना लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है, जिन्होंने कई जिलों में महारैली एवं जनसभा व आंदोलन भी किया। जब बात आई समाज के मुद्दों को उठाने की तो दोनों करणी सेना एक हो गई। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनने  के बाद ठा.सा. शिवप्रताप सिंह चौहान का नीमच जिले में सर्वप्रथम आवागमन हुआ। 

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नीमच जिला अध्यक्ष विक्की बना बागरेड के नेतृत्व में कई स्थानों पर जोरदार स्वागत भी हुआ। सर्वप्रथम स्वागत गिरदोडा में किया गया। दूसरा स्वागत जवासा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण  करवाया गया एवं सभी समाज जनों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मनासा तहसील टीम द्वारा मनासा में मंदसौर-रामपुरा चौराहे पर फूलमाला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया।  
आमली खेड़ा में स्व भोपाल सिंह के यहां शोक संवेदना व्यक्त की व परिवार को आर्थिक सहयोग राशि हेतु 50000 राशि दी। आतरी माता में स्व सुरेंद्र सिंह करणी सेना जिला उपाध्यक्ष के यहां शोक संवेदना की व परिवार को आर्थिक सहायता हेतु 21000 की राशि दी। नई नियुक्ति एवं जिले की कार्यकारिणी का विस्तार भी हुआ। स्वागत में प्रदेश संभाग जिले तहसील वह समाज के सभी वरिष्ठ जन करणी सैनिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE