BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2022, 11:16 am
KHABAR : राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने कहा- ज्ञान का लक्ष्य बुराइयों से मुक्ति पाना और अच्छाइयों से परिपूर्ण होना है, इसका सभी को ध्यान रखना चाहिए, पढ़े खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। स्कूल के पाठ्यक्रम में ज्ञान संस्कारों का समावेश किया जाए तभी मानवीय गुणों का विकास होगा। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने विद्यालय में विद्यार्थियों अध्यापकों को संयुक्त संबोधित करते हुए कहा कि बालक देश के कर्णधार होनहार और भाग्य विधाता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान का लक्ष्य बुराइयों से मुक्ति पाना और अच्छाइयों से परिपूर्ण होना है। इसका सभी को ध्यान रखना चाहिए।
मुनि कमलेश ने बताया कि विश्व का डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए तो आने वाली पीढ़ी नशा मुक्त बनेगी स्वास्थ्य की सुरक्षा होगी रोगों से बचेगी। राष्ट्रसंत ने बताया कि धन, वैभव, संपत्ति चरित्र निर्माण के अभाव में विनाश का काम करेगी संकट पैदा करेगी।
जैन संत ने कहा कि पर्यावरण स्वास्थ्य आर्थिकता नशा मुक्ति अहिंसा का प्रशिक्षण केंद्र भी विद्यालयों को बनाना चाहिए भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच शाखा प्रतापगढ़ की ओर से प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया। प्रधानाध्यापक पंकज टेलर ने राष्ट्रसंत का अभिनंदन किया। पारस जैन, विनोद जैन, अनिल जैन, कांतिलाल जैन की ओर से बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। 25 नवंबर से 27 नवंबर तक प्रतापगढ़ में राष्ट्र संत का प्रोग्राम है। 25 नवंबर को प्रवेश के बाद आनन्द दरबार पर प्रवचन रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE