मनासा। रामपुरा क्षेत्र के चचोर रोड पर हतुनिया व बरलाई गांव के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति रुघनाथ पिता नंदलाल मेघावल उम्र करीबन 50 वर्ष निवासी नया मालाहेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला सहित अन्य बाइक सवार व्यक्ति ग़म्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से मनासा के शासकीय चिकित्सालय लाया गया।
डॉक्टर साजिद अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में एक अन्य बाइक पर एक व्यक्ति सहित महिला व बच्चे भी ग़म्भीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं रुघनाथ मेघवाल के शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा है। घटना इतनी भयानक थी कि महिला सहित अन्य व्यक्ति को होश तक नहीं आया है। गंभीर घायलों के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।