नीमच। धनेरिया कला निवासी भेरूलाल पिता फूलचंद मेघवाल 50 वर्ष सेंट्रल ग्रामीण बैंक में कार्यरत कर्मचारी सिटी थाना अंतर्गत बोरखेड़ी-जवासा शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक क्रमांक एमपी 44 एनजे 3790 नंबर को टक्कर मार दी, जहां भेरूलाल मेघवाल की मौत हो गई। वहीं दूसरा साथी धर्मेश पिता रूपचंद उम्र 27 वर्ष निवासी चुरु राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला चिकित्सालय नीमच लाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल को उदयपुर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेश अब खतरे से बाहर है।
बताया जा रहा है कि धनेरिया कला निवासी भेरूलाल मेघवाल पडदा-भाटखेड़ी अपनी मोटरसाइकिल से प्रतिदिन अप डाउन करते थे। वह पहले बघाना ब्रांच पर कार्यरत थे। भेरूलाल मेघवाल धार्मिक प्रवर्ति के व्यक्ति थे और उनका व्यवहार सबके साथ अच्छा रहा। उनके निधन के समाचार से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।