BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<     क्या दीपावली की चमक में कुम्हारों की मेहनत पर.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर नीमच.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     KHABAR : नीमच में सामाजिक एकता और भाईचारे की अनूठी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2022, 1:02 pm
BIG NEWS : जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, रोहिणी ट्रेवल्स की बस और रामपुर हाईवे, जैसे ही सवारियों को लेकर आगे बढ़ा चालक तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, सूचना मिलते ही मौके लिए दौड़ी एंबुलेंस, पढ़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। जिले में देर रात जहां तेज रफ्तार एक बस ने तीन बाइकसवारों को रौंदकर मौत के घाट उतार दिया तो वहीं शुक्रवार की शाम को भी यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में 8 से 9 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें की मेडिकल कॉलेज और पनागर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी को साधारण चोट आई है। घटना गोसलपुर थाना के रामपुर हाईवे के पास की है जहां पर की रीवा से जबलपुर आ रही रोहाणी ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गोसलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रोहिणी ट्रेवल्स की बस जिसमें की 25 से 30 यात्री सवार थे,वह रामपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है। बस में सवार सभी यात्री सकुशल जिन्हें की बस से बाहर निकाल कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और पनागर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया है।

बस को ट्रेन की मदद से थाने ले जाया जा रहा है। चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक ढंग से बस चलाने का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बस रोहाणी ट्रैवल्स की है जो कि जबलपुर से रीवा चला करती है। फिलहाल पुलिस ने बस को जप्त कर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE