BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2022, 1:14 pm
KHABAR : मां सरस्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दो दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन निकली भव्य कलश यात्रा, सभी शासकीय-अशासकीय विद्यालयों की छात्राओं ने की सहभागिता, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। नगर के संकुल केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिनांक 29 नवंबर 2022 को मां सरस्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस मां सरस्वती की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का प्रारंभ नगर परिषद रतनगढ़ के मंशापूर्ण महादेव से हुआ। इसके पश्चात यात्रा नगर के प्रमुख मार्गाे से होती हुई बस स्टैंड रतनगढ़, सब्जी मंडी, मोती बावजी रोड, अग्रवाल सराय, झंडा चौक, गोवर्धन नाथ मंदिर, तेली चौक, शीतला माता मंदिर रोड, जाट रोड, होते हुए अपने गंतव्य स्थल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ पहुंची। 

कलश यात्रा में नगर के सभी शासकीय-अशासकीय विद्यालयों की छात्राएं शामिल हुई। कलश यात्रा में विशेषकर आकर्षण का केंद्र रही टोंक राजस्थान की बृजमोहन हलवा की मसके जिसने नगरवासियों का मन मोह लिया। साथ ही कलश यात्रा में सबसे आगे कलश लेकर छात्राएं जो मसक के साथ ध्वजा लिए चल रही थी। 

द्वितीय पंक्ति में भेरूनाथ डीजे के साथ अन्य छात्राएं डांस व नृत्य करती हुई चल रही थी। साथ ही मंदसौर के ढोल पर भी छात्राएं नाचते गाते कलश यात्रा में चल रही थी। कलश यात्रा में नगर परिषद रतनगढ़ की अध्यक्षा सुगना बाई कचरुलाल गुर्जर व सभी पार्षद गणों के साथ नगर परिषद के कर्मचारी शामिल हुए इस। 

विशाल शोभायात्रा में संकुल केंद्र नगर के जगह जगह नगरवासियों ने खुले मन से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। और कई जगह छात्र छात्राओं को टोपियां और अन्य सामग्री वितरित कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा में संकुल प्राचार्य रविंद्र सिंह राय वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र प्रसाद व्यास व गोपाल छीपा, बालकृष्ण सोलंकी, सुरेश तावड, मंगल खटोड़, शिव प्रसाद आचार्य, दिनेश ठुमरीया, सुमन प्रजापत, जस्सू आर्य, संगीता सोनी, सत्यनारायण सोलंकी, अनिरुद्ध प्रजापति,व आसपास के शासकीय व अशासकीय शालाओं के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने इस कलश यात्रा में शामिल होकर कलश यात्रा को भव्यता प्रदान की। नगर में इस प्रकार की विशाल कलश यात्रा पहले बहुत कम देखने में आई है।इसी के साथ ही कल दिनांक 30/11/2022 को मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना व प्राणप्रतिष्ठा कर भण्डारे (प्रसादी) का कार्यक्रम दोपहर 12बजे से 4 बजे तक रहेगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE