BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2022, 4:32 pm
REPORT : ग्राम चौथखेड़ा में नवांकुर संस्था चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान, प्राचार्य मधुबाला शर्मा ने बताएं नशे के दुष्परिणाम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सीईओ जिला पंचायत गुरु प्रसाद एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग एवं अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत अरविंद डामोर एवं नोडल अधिकारी नशा मुक्त भारत अभियान एवं जिला समन्वयक जन अभियान परिषद वीरेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउंडेशन द्वारा आज दिनांक 29 नवंबर 2022 वार मंगलवार को शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम चौथखेड़ा में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया। 

इस अभियान के अंतर्गत सभी बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को बताया। सभी बच्चे नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनोरंजन के साथ नशे जैसी सामाजिक समस्याओं को जाना। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अनूप चौधरी ने बच्चों को जानकारी दी कि बीड़ी, सिगरेट, गुटका, तंबाकू व दारू यह सब राक्षस है। आप और हम सब साथ मिलकर मौत के इन सभी राक्षसों से स्वयं की अपने परिवार की एवं समाज की रक्षा करते हैं। नशे के दुष्परिणाम बताएं जैसे बीड़ी, सिगरेट का धूंआ जो हमारे शरीर में जाता है हमारे फेफड़ों को खराब करता है। तंबाकू गुटखा खाने से मुंह का कैंसर होता है। शराब पीने से लीवर खत्म हो जाता है। इन सभी नशीले पदार्थों से व्यक्ति के शरीर को नुकसान तो होता ही है। साथ में मनुष्य को आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है। इसके परिणाम स्वरूप व्यक्ति चोरी, डकैती व अपराध की और बढ़ता है। साथ ही व्यक्ति हिंसक प्रवृत्ति का हो जाता है। उसमें सोचने समझने की शक्ति खत्म हो जाती हैं। सभी बच्चों ने चेयर रेस भी खेली। इस अवसर पर प्राचार्य मधुबाला शर्मा, शिक्षक रेखा सूत्रकार, संस्था अध्यक्ष अनूप चौधरी, सदस्य पूजा मिश्रा, प्रीतिबाला निर्मल एवं नन्ने-मुन्ने बच्चे उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE