BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2022, 4:57 pm
KHABAR : चमत्कारिक महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर पर हुई ध्वज स्थापना,  रेवली देवली में होगा भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। जिला मुख्यालय के नजदीक रेवली देवली गांव का प्राचीन एवं भव्य महिषासुर मर्दिनी माता का मंदिर सालों से कलश स्थापना को लेकर बाट जोह रहा था। लेकिन अब यह इंतजार जल्द ही खत्म होगा और आने वाले समय में रेवली देवली में महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर पर देवीय भागवत एवं कलश स्थापना होगी। इसको लेकर रेवली देवली के ग्रामीणजन पूरी तरह तैयारियों में जुट गए हैं तथा साथ ही युवा टीम भी लगातार मेहनत करके यहां पर एक भव्य विशाल आयोजन को लेकर तैयारियां कर रही है। 

इसी तारतम्य में आज प्रातः शुभ मुहूर्त में ध्वज की स्थापना की गई। जिसमें पुजारी दुर्गाशंकर नागदा एवं पंडित अनिल शास्त्री समेत महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर समिति के युवा एवं ग्रामीणजन ने विधि विधान से ध्वज की पूजा अर्चना की तथा अब आने वाले समय में आयोजन को लेकर के तैयारियां और तेज गति से होगी इसको लेकर पूरे क्षेत्र में ग्राम वासियों द्वारा पीले चावल देकर के सभी क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया जाएगा तथा एक शानदार आयोजन क्षेत्रीय वासियों के लिए देवी भागवत के रूप में होगा। 

जैसा कि सभी को विदित है कि महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर एक चमत्कारिक मंदिर है और यहां पर आने वाले हर वक्त की मुराद पूरी होती है, ऐसा क्षेत्रवासी बताते हैं तथा कई तो दावे के साथ भी इनके चमत्कारों को बताते आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान यज्ञ के लिए पंडित अनिल शास्त्री एवं देवी भागवत आचार्य पंडित सोमनाथ शर्मा के द्वारा यह आयोजन संपन्न होगा। आयोजन 28 जनवरी से 5 फरवरी होगा जिसके दौरान सभी कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम को लेकर महिषासुर मर्दिनी माता समिति का भी गठन किया जा चुका है जिसमें ग्राम के सभी युवा सम्मिलित हैं। साथ ही एक मार्गदर्शक मंडल भी बनाया गया हैं जो समय-समय पर मार्गदर्शन देगा। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE