BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2022, 5:57 pm
NEWS : व्यापार महासंघ द्वारा खुली हुई दुकानों को कराया गया बंद, महीने की आख़री तारीख को व्यापार महासंघ ने व्यापार बंद रखने की थी घोषणा, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर  

Share On:-

भवानीमंडी। शहर में महीने की आख़री तारीख को व्यापार महासंघ द्वारा व्यापार बंद रखने की घोषणा की गई थी लेकिन फिर भी छोटे व बड़े व्यापारी अपनी आदतों से मजबूर होने के कारण अपनी दूकान खोल कर बैठे थे। जिनको व्यापार महासंघ द्वारा बंद करने के लिए कहा गया, लेकिन क़ई व्यापारियों ने बहस भी की तो कही ने अपशब्द का प्रयोग भी किया। लेकिन जैसे तैसे व्यापार महासंघ ने दुकाने बंद करवा कर व्यापार को सफल बनाया व अध्यक्ष प्रीतपाल होरा द्वारा व्यापारियों को समझाया गया व व्यापार महासंघ के साथ रहने की अपील भी की।  

इस दौरान क़ई व्यापारियों ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिनका घर व दुकान एक है वो व्यापारी धंधा कर लेते है और जिनकी छोटी व किराये दूकान है उनको बंद रखनी पडती है, ऐसे में माहौल ख़राब होता है। इस बात को ध्यान मे रखते हुए पहले तो व्यापार महासंघ ने पैदल पैदल बाजारों मे घूम कर दुकाने बंद करवाई, फिर एक चक्कर वाहन द्वारा भी लगाया गया। जिनकी दुबारा दूकान खुली मिली उनको निवेदन कर दुकाने बंद करवाई। 
इस दौरान अध्यक्ष प्रीतपाल द्वारा कहा गया की हमारा कोई दबाव नहीं है जिनको दूकान खोलनी है खोले और जिनको व्यापार महासंघ से साथ रहना है वह व्यापारी दुकाने स्वेछिक रूप से बंद रखे। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE