BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2022, 6:11 pm
NEWS : जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न, किसान गर्जना रैली के सन्दर्भ में हुई विस्तृत चर्चा, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर   

Share On:-

झालावाड़। भारतीय किसान संघ जिला झालावाड़ की बैठक जिला अध्यक्ष धन सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में कड़ोदिया गांव में कृष्ण पाटीदार संभाग मंत्री के आवास पर संपन्न हुई। 19 दिसंबर किसान गर्जना रैली में देश भर के किसान अपने अपने निजी वाहनों से रामलीला मैदान समय 11 पहुंचेंगे। 
भारतीय किसान संघ जिला झालावाड़ की योजना बैठक में जिले से प्रत्येक गांव से किसान गर्जना रैली में पहुंचेंगे, ऐसी योजना उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। 

बैठक में जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री हेमराज ने कहा कि जब तक ग्राम समिति से किसान अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगे तब तक शासन-प्रशासन किसानों के हित में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाती। चित्तौड़ प्रांत संगठन मंत्री परमानंद ने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक ग्राम समिति से किसान गर्जना रैली में किसान पहुंचे ऐसी योजना बनाई गई। 

प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी जगदीश कलमंडा ने कहा कि प्रत्येक गांव तक किसानों के सामने लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिले इस मांग को प्रत्येक किसान तक पहुंचाना भारतीय किसान संघ का काम है। 
अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश धाकड़ ने कहा कि वर्तमान में किसानों की फसलों का दाम बहुत कम है और कृषि में आने वाले उपकरणों पर जीएसटी की मार से किसान की कमर पूरी तरह टूट चुकी है इसलिए जीएसटी कृषि आदान ऊपर समाप्त हो। 
पदम हुकुमचंद पाटीदार ने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि वर्तमान महंगाई दर के हिसाब से बढ़ाई जाए क्योंकि किसान अन्न का उत्पादन देश के भंडार भरने में अपना हिस्सा निभाता आ रहा है। 

संभाग अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि कोटा संभाग के कोटा-बूंदी-बारां-झालावाड़ किसान गर्जना रैली नई दिल्ली रामलीला मैदान में संभाग क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम से हजारों की संख्या में किसान पहुंचेंगे और शासन प्रशासन को किसान शक्ति के दर्शन करवाएगा। प्रांत मंत्री जगदीश चंद्र खाती ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी होनी चाहिए। 

इस दौरान प्रांतीय युवा प्रमुख राधेश्याम गुर्जर, कोटा जिला अध्यक्ष गिर्राज चौधरी, कोटा कोषाध्यक्ष रूप नारायण यादव, संभाग उपाध्यक्ष सीताराम, नगर संभाग मंत्री कृष्ण पाटीदार, जिला मंत्री मुकेश मैहर, जिला उपाध्यक्ष कैलाश सेन, केवल चंद पाटीदार, जिला कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह राठौड़, जिला सह मंत्री बजरंग पटेल, रामलाल दांगी कार्यालय प्रमुख, मनोहर लाल दांगी, बंसीलाल मालव, रामचंद्र काकड़ दा, राजेंद्र वर्मा, बालू सिंह चौहान, पूरी लाल दांगी पिड़ावा तहसील अध्यक्ष, रामनारायण दांगी, शोभाराम दांगी, श्याम सिंह सोनगरा, पीरू सिंह पवार, मनोहर सिंह चौहान, परमानंद मीणा, कृष्ण मुरारी शर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, हेमंत पारेता, पीरुलाल चौधरी, रमेश चंद मालव, भूपेंद्र पाटीदार, रामेश्वर दांगी, जिला प्रचार प्रमुख, महेश मैहर साथ ही पचपहाड़ तहसील मंत्री का दायित्व राधेश्याम पाटीदार सिलेगढ़ को दिया गया। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE