BREAKING NEWS
NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 11:12 am
BIG NEWS : ग्राम सेमलिया धाम का संत महाकुम्भ और तारक मेहता का उल्टा चश्मा, जैसे ही मिली जेठालाल के आने की सूचना तो लोगों में बढ़ गई उत्सुकता, जानिए कब आ रहे हैं महशूर टीवी कलाकार, पढ़े पवन धाकड़ सरसी की खबर

Share On:-

रतलाम। प्रसिद्ध चमत्कारी अन्नपूर्णा माता सेमलिया धाम पिपलोदा में 12 नवंबर को महामंडलेश्वर स्वामी मधुसुदानंद जी की पावन निश्रा में सनातन धर्म महाकुंभ संत सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश के कई प्रख्यात संतगण शामिल होंगे। साथ ही इस महाकुंभ का मुख्य आकर्षण टीवी सीरियल की जानी मानी हस्ती तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मुख्यतः हास्य कलाकार जेठालाल दिलीप जोशी आ रहे हैं। 

आयोजन प्रभारी संतोष एवं अर्जुन व्यास ने एक जानकारी में वॉइस ऑफ एमपी न्यूज़ चैनल की टीम को बताया कि इस संत सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त महामंडलेश्वर आशुतोष आनंद गिरी जी महाराज पूर्वांचल बोर्ड के अध्यक्ष के साथ ही बाबा कृष्णानंद परमहंस सापला रोहतक हरियाणा, महंत संपूर्णानंद सचिव श्री शंभू पंथ अग्नि अखाड़ा भी शामिल हो रहे हैं।  साथ ही कई राजनीतिक हस्तियों के आने की भी संभावना है। 

उल्लेखनीय है कि सेमलिया धाम पर महामंडलेश्वर विगत 1 वर्षों से एक ही आसन पर बैठकर अखंड रुद्र चंडी महायज्ञ कर रहे हैं। आपने पहले 1 वर्ष का संकल्प लिया था अब उस 1 वर्ष और आगे बढ़ा दिया है। इस महाकुंभ संत सम्मेलन में हजारों श्रद्धालुओं के आने की प्रबल संभावना है। स्वामी जी अखंड कामाख्या रूद्र चंडी महायज्ञ कर रहे हैं। इस महाकुंभ को लेकर व्यापक तैयारियां लगातार जारी है। इस धाम पर विगत 1 वर्षों से नित्य भोजन भंडारा चल रहा है। 
जेठालाल के आने की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरों में के लोगों में काफी उत्सुकता भी नजर आ रही है।  

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE