BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 2:50 pm
NEWS : विवाह वर्षगांठ समारोह में पुत्री दामाद सहित पूरे परिवार ने लिया नेत्रदान का संकल्प, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर

Share On:-

भवानीमंडी। भवानीमंडी में नेत्रदान के प्रति जागरूकता इतनी अधिक बढ़ी है कि नेत्रदान का संकल्प अब किसी समारोह के आयोजन का हिस्सा भी बनने लगा है, नेत्रदान संकल्प का ऐसा ही उदाहरण नगर में देखने को मिला, जब विवाह की 50 वीं वर्षगांठ समारोह को लड्ढा परिवार ने नेत्रदान का संकल्प लेकर सेलिब्रेट किया। 
भारत विकास परिषद के नेत्रदान प्रभारी एवं शाइन इंडिया फाउंडेशन के ज्योति मित्र कमलेश दलाल ने बताया कि भवानीमंडी के मोबाइल व्यवसाई आशीष लड्ढा ने अपने माता-पिता के विवाह की 50 वीं वर्षगांठ समारोह कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर सभी उपस्थित अतिथियों और रिश्तेदारों के सामने पूरे परिवार सहित नेत्रदान का संकल्प करके एवं नेत्रदान जागरूकता का संदेश देकर प्रेरणास्पद कार्य किया, इस पर उपस्थित सदस्यों और अतिथियों ने विवाह वर्षगांठ दंपत्ति एवं नेत्रदान संकल्पकर्ताओं को शाल, माला, दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया एवं इस अनुकरणीय पहल की सराहना की।

कमलेश दलाल ने बताया कि पद्मावत रिसोर्ट में आयोजित भव्य समारोह में आशीष के माता पिता ओमप्रकाश लड्ढा, कांतादेवी लड्ढा, स्वयं आशीष लड्ढा, धर्मपत्नी रितु लड्ढा, बहन सोनल गुप्ता, दामाद मुकेश गुप्ता, छोटी बहन मोनिका भराड़िया एवं दामाद बृजगोपाल भराड़िया ने उपस्थित सभी समाज सदस्यों एवं अतिथियों के मध्य नेत्रदान संकल्प लिया।

वहीं नेत्रदान का संकल्प लेते हुए आशीष लड्ढा एवं रितु लड्ढा ने कहा कि लगातार भवानीमंडी के नेत्रदान के समाचारों ने उन्हें प्रभावित किया है और किसी को नई दृष्टि देने का आशय नया जीवन प्रदान करना है और इसी महत्वता को देखते हुए उन्होंने अपने माता पिता के शुभ विवाह की 50 वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह कार्यक्रम मे रिसेप्शन के समय उपस्थित सभी अतिथियों के सामने शाइन इंडिया फाउंडेशन के ज्योति मित्र कमलेश दलाल एवं नरेंद्र जैन के माध्यम से नेत्रदान का संकल्प लिया जिससे इस प्रसंग को अविस्मरणीय बनाया जा सके और अधिक लोग भी इसके लिए प्रेरित हो सकें। उनके इस निर्णय से प्रेरित होकर उनके माता-पिता और दोनों बहन और दामाद ने भी नेत्रदान का संकल्प किया। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE