BREAKING NEWS
खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुधाखेड़ी माताजी मंदिर भोजनशाला को मिली.. <<     KHABAR : हर्बल औषधियों की प्रसंस्करण इकाइयां.. <<     बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश जी.. <<     देवास पुलिस को बड़ी डिजिटल सौगात, डीआईजी.. <<     सिंहस्थ 2028 को लेकर देवास पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के नाम पर सियासत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम रोज एक घंटे गाली देने का सेशन रखें,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 5:11 pm
BIG NEWS : फिर आया सुर्खियों में जिला अस्पताल, तेज़ रफ़्तार कार और मासूम का शव, जब नहीं पहुंचा ये वाहन तो घंटो भटकते रहे परिजन, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर    

Share On:-

रतलाम। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम की व्यवस्था के बाद जिला अस्पताल आने वाले शवों या यहां मृत होने वाले शवों और उनके परिजनों की जिला अस्पताल में फजीहत हो रही है। शुक्रवार की शाम को स्टेडियम के यहां कार की टक्कर से तीन साल के मासूम की मौत के बाद दो घंटे तक जिला अस्पताल में शव इसलिए पड़ा रहा क्योंकि शव को मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए अस्पताल की तरफ से वाहन की कोई व्यवस्था ही नहीं थी। 

नेहरू स्टेडियम के पास शाम करीब सात बजे हादसा उस समय हुआ जब यहां महेश्वर जिला खरगौन के गांव अशोक खेड़ी का परिवार स्टेडियम के पास ही रह रहा था। इस परिवार का तीन साल का मासूम सौरभ पिता अजय यहीं पर सडक़ किनारे खेल रहा था कि अचानक ही वहां पहुंची एकदम नई कार के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। 

घबराए परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के काका पंकज ने बताया वे महेश्वर से यहां रुद्राक्ष, मालाएं आदि बेचने के लिए तीन माह पहले आए थे। मृतक सौरभ के माता-पिता उसे छोडक़र चले गए तो उसी ने मासूम को पालापोसा।

एक घंटे तक जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर ही मासूम का शव पड़ा रहने के बाद आखिरकार सिविल सर्जन डॉ आनंद चंदेलकर को सूचना दी तो उन्होंने वाहन की व्यवस्था करवाने की बात कही। इसके एक घंटे बाद जैसे-तैसे शव को ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध हो पाया। सिविल सर्जन का कहना है कि शव को यहां लाने की बजाय सीधे मेडिकल कॉलेज ही ले जाना चाहिए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE