BREAKING NEWS
खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुधाखेड़ी माताजी मंदिर भोजनशाला को मिली.. <<     KHABAR : हर्बल औषधियों की प्रसंस्करण इकाइयां.. <<     बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश जी.. <<     देवास पुलिस को बड़ी डिजिटल सौगात, डीआईजी.. <<     सिंहस्थ 2028 को लेकर देवास पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के नाम पर सियासत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम रोज एक घंटे गाली देने का सेशन रखें,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 5:44 pm
SHOK SAMACHAR : पीपल्दा रोड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मांगीलाल शाह, नगर में शोक की लहर, पढ़े रामबाबू चौहान की खबर 

Share On:-

राजगढ़। जिले के जीरापुर नगर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मांगीलाल शाह को शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा की तैयारी में जुटे हुए थे। शाह जहां उन्हें आज शनिवार की सुबह 7.30 बजे ह्रदय घात आ गया। भारत जोड़ो यात्रा में चल रही एंबुलेंस में मौजूद डॉक्टरों की स्पेशल टीम ने चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। 

शाह के पार्थिक शरीर को सुसनेर से जीरापुर लाया गया। इसके बाद हजारों स्थानीय एवं कांग्रेस व भाजपा नेताओं की मौजूदगी में मांगीलाल को मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शाह के अंतिम संस्कार में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं उनकी पत्नी अमृता राय, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची समेत अन्य ने शामिल होकर श्रद्धाजंलि दी। 
मांगीलाल शाह को नगर में मसीहा कहा जता था। शाह के निधन की खबर सुनते ही नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शाह कांग्रेस पार्टी के पीसीसी सदस्य थे। वह नगर परिषद में उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी शकीला बी वार्ड क्रं.14 से पार्षद हैं। मांगीलाल शाह मुस्लिम धर्म से होकर भी सभी धर्मों को लेकर चलने वाला नेता था। गरीब वर्ग के लोगों की वह हमेशा मदत करते थे। शाह को नगरवासी हमेशा याद करेंगे। बस स्टैंड पर उनके जनाजे को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनको पार्टी का तिरंगा झंडा उड़ाया गया। जनाजा नगर में निकला। जहां हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर उनको गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE