BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 6:00 pm
NEWS : पढाई भी जरूरी है पर सेवा भाव भी जरूरी है- प्रभू जी नागर, एक लाख से अधिक श्रोताओं ने सुनी श्रीमद भागवत कथा, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर

Share On:-

कामखेड़ा । झालावाड़ जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थान कामखेडा बालाजी मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छटवें दिन की कथा में कथा वाचक संत श्री प्रभू जी नागर ने बताया कि आप अपने गुरु के पास बैठो, अपने माता पिता के पास बैठो, भगवान के मंदिर में बेठो जब अच्छे के पास बैठोगे तो अच्छे ही गुण आयेंगे ओर गलत लोगो के पास बैठोगे तो फिर अवगुण ही आयेंगे इसलिए बैठक का ध्यान रखो l भगवान श्री कृष्ण सांदीपन आश्रम में समर्थ गुरु के पास बैठे तो कम समय में ही शिक्षा प्राप्त कर ली l

गुरु आश्रम की विद्या हमको नोकर नही बनाती हैं गुरु आश्रम की विद्या हमको सेवक बनाने का काम करती हैं ओर आज की शिक्षा नोकर बनाने का काम करती है, भगवान राम सेवक बने हैं, हनुमान जी सेवक बने क्योंकि उन्होंने गुरु आश्रम में विद्या अध्यन किया था। पढाई भी जरूरी है पर सेवा भाव भी जरूरी है, ओर आप देखते हैं कि एक अधिकारी एक साइन के पांच हजार ले लेता है ओर एक अधिकारी जिसमें सेवा भाव हे वो अधिकारी सारा काम सेवा भाव से करता है यह सब बैठक की वजह से होता है l

मोर ने बाजार में नाचने से मना कर दिया, कोयल कौआ की भाषा नही बोलती, हंस तो मोती ही चुगता है बिष्टा नही खाता है, पर आज का इंसान सब काम करने के लिए तैयार बैठा है l सब पशुपक्षियों ने अपने नियम कायदे बना रखे है पर इंसान के कोई नियम कायदे नही बचे है l

जो इंसान सब काम विवेक से करता है, सब काम सोच समझकर काम करता है तो समझलो आपका चीत पवित्र है आपके अंदर भगवान है। बताया कि साधु कोई कपडे पहनने से नही बनता है जो परोपकार के काम करे, जो भजन करे वही साधु हे। 
भगवान के भजनो में एक बार मन लग जाये तो फिर छुटता नही। आप दैखो मीरा, कबीर, तुलसीदास, रेदास, रविदास आदि कई भक्त हुए है जिनसे भगवान का भजन नहीं छुटा है। बताया कि भगवान की महिमा भक्तों से ही है इसलिए कबीर जैसे सच्चे भक्तों के पिछे पिछे हरि चलता है। बताया कि रामजी चाहते तो बाली से मित्रता कर लेते ओर बाली रावण को हरा कर सीताजी को रावण से मुक्त करा लेते पर इससे राम कि महानता नही होती, राम की महानता तो गरीबों को साथ लेने से ही है।  
आज के समय लोग भगवान का भरोसा नहीं करके गांव के पटेल, सरपंच, और सेठ लोगो का भरोसा करते है लेकिन समय आने पर कोई साथ नही देता है इसलिए भगवान पर भरोसा रखो वो सबकी व्यवस्था करता है। 
बताया कि भगवान केवल आस्था मे होता है और प्रेम से प्रकट होता है पर आज लोग अपने अपने हिसाब से कोई संतो के पास बताता है, कोई गाय में बताता है, कोई तिर्थ में बताता, लेकिन हकीकत में तो भगवान वहीं है जहां आपकी आस्था है, इसलिए भटको मत, प्रेम से भगवान का नाम लो, वह सब जगह समान रुप में व्याप्त है। 

कथा के बिच गाये भजन श्याम मूरली बजा देना, हमारे सतसंग में, सांवरिया कूब निभायो रे, भक्ता रो मान बढायो रे, पर महिला पुरुष ने झूमकर नृत्य किया।  आज के मुख्य यजमान पुर्व मंडल अध्यक्ष जसवंत गुर्जर, पुर्व विधायक कंवरलाल मीणा, जिला महामंत्री अनूप गौतम, कैलाश शर्मा, जसवंत प्रजापति, लक्की लक्ष्यकार, सहित अन्य आसपास दूरदराज इलाकों के श्रौता मौजूद रहे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE