BREAKING NEWS
खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुधाखेड़ी माताजी मंदिर भोजनशाला को मिली.. <<     KHABAR : हर्बल औषधियों की प्रसंस्करण इकाइयां.. <<     बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश जी.. <<     देवास पुलिस को बड़ी डिजिटल सौगात, डीआईजी.. <<     सिंहस्थ 2028 को लेकर देवास पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के नाम पर सियासत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम रोज एक घंटे गाली देने का सेशन रखें,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 6:30 pm
NEWS : जिले के चंदेरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया विश्व दिव्यांग दिवस, बच्चों के लिए आयोजित की विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया बहुउद्देशीय विकलांग विद्यालय रामदेवजी का चंदेरिया चित्तौड़गढ़ में आज विश्व विकलांग दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया समारोह में मूक बधिर और मानसिक दिव्यांग बालकों के लिए विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जानकारी देते हुए संस्था प्रधान ओम प्रकाश जोशी ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में कुर्सी रेस, चम्मच रेस,100 मीटर दौड़, 50 मीटर तेज चाल,गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में प्रथम शुभम मेवाड़ा द्वितीय लोकेंद्र सिंह सोलंकी तृतीय जोगेंद्र बैरागी रहे। 50 मीटर तेज चाल  में प्रथम मुकेंद्र कीर द्वितीय नितेश कीर तृतीय राहुल गुर्जर रहे। कुर्सी दौड़ में प्रथम किशन तेली द्वितीय लोकेंद्र सिंह सोलंकी तृतीय शुभम् मेवाड़ा रहे। चम्मच रेस में प्रथम नितेश द्वितीय शांति लाल कुमावत तृतीय श्यामलाल भोई रहे। गुब्बारा फुलाओ में प्रथम किशन तेली द्वितीय  शांतिलाल कुमावत तृतीय पूरनलाल कीर रहे। 

समारोह में संस्था अध्यक्ष अर्जुन मूंदड़ा संस्था उपाध्यक्ष हरीश पुरोहित और शांतिलाल भराडिया संस्था सचिव मनजीत सिंह ग्रेवाल संस्था सदस्य रमेश मेहता राकेश मंत्री, राकेश जेथलिया, पुष्करराज मालू उपस्थित थे। बाहर से पधारे विशेष मेहमानों के अंतर्गत दिनेश खंडेलवाल, अशोक नामधर,महेंद्र सिंह सूरजनियास, लविश माहेश्वरी, रामप्रसाद मूंदड़ा, गोपाल चौखड़ा तथा जिला क्लब से राजेश खंडेलवाल, आदित्य सक्सेना और राजेश लड्ढा भी उपस्थित थे। 

संस्था अध्यक्ष सीए अर्जुन मूंदड़ा ने सभी आगंतुकों का दिव्यांगों के साथ कार्यक्रम और अल्पाहार में भाग लेकर उत्साह वर्धन के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समस्त दिव्यांग वर्ग को समाज में प्रोत्साहित करने में सहयोग हेतु आह्वान किया। अल्पाहार की व्यवस्था में दिनेश खंडेलवाल ने सहयोग दिया। सभी मेहमानों ने बच्चों के साथ अल्पाहार किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE