BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 6:37 pm
NEWS : राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा- सुखी जीवन का आधार गीता का सार, श्रीमद भगवद् गीता देती है फल की इच्छा किए बिना कर्म करने की प्रेरणा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विशेष गीता जयंती का पर्व ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू के साथ-साथ सभी सेवा केंद्रों पर भी मनाया जा रहा है। गीता जयंती ही त्रिमूर्ति शिव जयंती है गीता के भगवान की जयंती है।
यह विचार ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर पर राजयोगिनी आशा दीदी जी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश है अत्याचार और अन्याय करने वालों को सजा धर्म ही देता है श्रीमद्भगवद्गीता हमें फल की इच्छा किए बिना कर्म करना सिखाती है। वर्तमान समय की परिस्थितियों के प्रमाण हमें अपने कर्मों पर अटेंशन देने की आवश्यकता है लोगों को लगातार अच्छा कर्म करने के लिए निरंतर सकारात्मकता की ओर ले जाने के लिए गीता ही एकमात्र माध्यम है। क्योंकि गीता में कहा गया है कि जो भक्त आसक्ति और अहंकार से मुक्त धैर्य और उमंग उत्साह से भरा होता है वह सदा खुश रहता है। मनुष्य स्वयं ही अपना मित्र और अपना शत्रु है।  गीता का ज्ञान प्राप्त कर जीवन को सुखमय बनाने का मार्ग प्रशस्त करती हैं अपने जीवन में गीता ज्ञान को आत्मा साफ कर लेना चाहिए वही सदैव दुखों से चिंताओं से मुक्त रह सकते हैं ।
सदैव याद रखें कि प्रभु परिवार परमात्मा का बनाया हुआ बहुत सुंदर गार्डन है और हर एक मनुष्य आत्मा माली है। माली बनकर अच्छे संकल्पों से पानी डालें और सदैव सोचे कि हम जो हैं जैसे भी हैं प्रभु को प्यारे हैं सबको निस्वार्थ भाव से प्रेम भाव से शुभकामनाएं शुभ भावनाएं देते रहे सबको दुआएं देते रहे। गीता एपिसोड पुनः रिपीट हो रहा है। निराकार शिव गीता का ज्ञान प्रजापिता ब्रह्मा के माध्यम से सुना रहे हैं तो सभी मनुष्य आत्माएं अपने स्वरूप को पहचान कर स्वधर्म को पहचान कर हम सभी आत्माओं का देश परमधाम जो कि सूरज चांद तारा गण से भी पार है ,स्वयं परमपिता परमात्मा अपना काम छोड़कर हम मनुष्य आत्माओं को पुनः गीता का ज्ञान देने के लिए प्रजापिता ब्रह्मा को अपना माध्यम बनाकर पुनः गीता का ज्ञान सुना रहे हैं।
इसके पश्चात सभी ने परमात्मा को याद कर गीता जयंती मनाई व जन जन तक प्रभु पिता का संदेश देने के लिए सभी ने संकल्प किए।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE