BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2022, 1:08 pm
BIG REPORT : महामाया भादवा माता के दरबार में संपन्न हुआ मालवी-गुजराती प्रजापति समाज का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन, 18 जोड़ों ने एक-दूसरे को दिया जीवनभर साथ निभाने का वचन, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। मालवी-गुजराती प्रजापति समाज सकल पंच का सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को भादवा माता में आयोजित हुआ। प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन में प्रथम जोड़ा भगवान चारभुजा नाथ व तुलसी जी का रहा। क्षेत्र के अट्ठारह जोड़ें सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए। प्रजापति समाज के प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन में  नीमच, मनासा, जावद सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए। 

रविवार को अलसुबह 7 बजे से प्रजापति समाज की धर्मशाला मालवी-गुजरती समाज की धर्मशाला में सर्वप्रथम गणपति स्थापना के साथ आयोजन की शुरुआत की गई। सामूहिक विवाह सम्मेलन की आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगे भी सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आज रविवार को भादवा माता में आयोजित सम्मेलन में 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे और विधि विधान से सात फेरे लेकर दूल्हा-दुल्हन परिणय सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह सम्मेलन में मंच से प्रजापति समाज के वरिष्ठजन व अतिथियों ने सभी जोड़ो को आशीर्वाद स्वरुप प्रमाण पत्र वितरित किए। आयोजन के दौरान समाज के वरिष्ठ गण और पत्रकार गण मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE