BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2022, 3:42 pm
BIG NEWS : शहर की दुकान और ग्राहक, जब कस्टमर ने दिया अपना मोबाइल तो अचानक हुआ ये बड़ा हादसा, फिर मौके पर मच गई अफरा तफरी, सूचना मिलते ही जमा हुई भीड़, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े पवन धाकड़ सरसी की खबर    

Share On:-

रतलाम। जिले के जावरा शहर की एक मोबाइल दुकान में रखी मोबाइल की बैटरी अचानक विस्फोट हो गया‌। इस हादसे में दुकानदार और ग्राहक बाल-बाल बच गए। जब बैटरी ब्लास्ट हुआ तब दुकानदार और ग्राहक उसके पास ही थे। गनीमत रही कि दोनों इसकी चपेट में नहीं आए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, इसका वीडियो भी सामने आया हैं।

घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की है। दुकान संचालक अकरम अंसारी ने बताया कि वो अपनी मोबाइल दुकान में बैठा था। परिचित मोबाइल की बैटरी बदलवाने आया। बैटरी काउंटर पर रखी और जैसे ही चेक करने लगा तो उसमें ब्लास्ट हो गया।‌ ब्लास्ट में ‌आग का गुबार उठा। अंसारी ने बताया कि वो संभल गए‌ और पीछे हटे। इसके कारण कोई हानि नहीं हुई।

अंसारी ने कहा कि घटना के दौरान दुकान में 2 और लोग भी थे। दुकान में मौजूद ग्राहक भी ब्लास्ट देखकर तुरंत पीछे हटे। जलती हुई बैटरी उसकी गोद में गिरी। एक बार बुझाने के बाद बैटरी में फिर से धूआं निकलने लगा, तो फिर उसे पानी से बुझाया।

ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बैटरी वीवो कंपनी के मोबाइल फोन की बताई जा रही हैं। अकरम अंसारी ने बताया कि लोगों को खराब मोबाइल बैटरी को घर में या अपने पास नहीं रखना चाहिए। वो बैटरी बदलने के लिए निकाली थी और ये हादसा हो गया। शुक्र‌ हैं हम बाल बाल बच गए। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE