BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2022, 5:16 pm
KHABAR : स्वच्छता सर्वेक्षण में नीमच को नंबर वन बनाने के लिए प्रत्येक राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठन व आमजन को होना होगा जागरूक, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर 

Share On:-

नीमच। स्वच्छता सर्वेक्षण में नीमच को नंबर वन बनाना है तो नीमच के हर राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन के साथ ही आम नागरिक को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। मात्र नगरपालिका के भरोसे नीमच नंबर वन नहीं बन सकता और नीमच शहर के लिए नागरिकों को जागरूक होकर स्वच्छता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना पड़ेगा तभी नीमच स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बनेगा। जिस प्रकार से इंदौर के नागरिकों ने अपने आचरण में स्वच्छता को अंगीकार किया है उसी प्रकार का समर्पण हमें भी नीमच में अंगीकार करने की आवश्यकता है। 
उक्त बात आज तिरंगा शाखा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने साथियों को संबोधित करते हुए कही। साथ ही शाखा के श्रमदानियों से जगह-जगह स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रचार पसार करने के लिए संकल्प दिलाया।
आप के तिरंगा शाखा प्रमुख बालचद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हम प्रति रविवार 3 घंटे अलग-अलग जगहों पर जहां काफी गंदगी एकत्रित हैं उन जगहों का चयन कर तिरंगा शाखा के अंतर्गत श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
आज की तिरंगा शाखा वार्ड नंबर 12 की मुख्य सड़क किनारे मेस्सी फर्गुसन चौराहे से छोटी पुलिया तक स्वच्छता आंदोलन को लेकर लगाई गई जिसमें चौराहे से पुलिया तक स्मृति वन के बाहर सड़क किनारे उगी हुई कटीली झाड़ियां प्लास्टिक पॉलिथीन एवं गंदगी से सने कपड़ों को एकत्रित कर स्वच्छता आंदोलन संपन्न हुआ ।इस दौरान श्रमदानीयो ने लगभग चार से पांच ट्राली कटीली झाड़ियां काटकर एवं प्लास्टिक पॉलिथीन गंदे कपड़े एकत्रित कर ढेर  लगाएं।
आज की तिरंगा शाखा में प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल, तिरंगा शाखा प्रमुख बालचद वर्मा, युवा संगठन जिला अध्यक्ष लविश कनौजिया ,बवाना सेक्टर प्रभारी सुरेश चंद गुजरिया, जिला कार्यालय प्रमुख एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तोतला एवं महिला शक्ति की बहन शबनम कुरेशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता किशोर बागड़ी एवं एडवोकेट मनीष जोशी ने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE