BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2022, 10:55 am
BIG NEWS : महू-नीमच फोरलेन और बस का इंतजार करती सवारियां, जब बेकाबू हुआ ट्रक तो ले लिया लोगों को चपेट में, फिर मौके पर मच गई चीख पुकार, कई घरों के बुझ गए चिराग, सूचना मिलते ही दौड़े सरकारी वाहन, पढ़े पवन धाकड़ सरसी की खबर

Share On:-

रतलाम। महू-नीमच फोरलेन पर रतलाम जिला मुख्यालय से करीब सत्ताईस किमी दूर सातरुण्डा फण्टे पर एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से 07 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

प्रांरभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा करीब पांच बजे हुआ, जब इन्दौर से रतलाम की ओर आ रहे एक ट्राले का टायर अचानक फूट गया। टायर फटने से ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे बस का इंताजर कर रह लोगों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

सभी मृतकों और घायलों को रतलाम जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां घायलों को उपचार प्रारंभ कर दिया गया है। अंतिम समाचार मिलने तक 07 व्यक्तियों को मृत अवस्था में लाया गया था, जिन्हे पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी समेत अनेक प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।   

हादसे में मरने वाले लोगों में भंवर लाल पिता गेंदालाल उम्र 42 साल निवासी बखतगढ़, भरत चंगेसिया उम्र 40 वर्ष निवासी सिमलावदा, पारस पाटीदार उम्र 45 वर्ष निवासी सिमलावदा, किरण उम्र 35 वर्ष निवासी घोड़ाघाट, रमेश पिता भीम प्रजापत निवासी बदनावर, संगीता पति पारस डामर 30 वर्ष घोड़ाघाट थाना बिलपांक तथा एक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। ​​
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE