BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2022, 12:25 pm
NEWS : शिक्षक अभिभावक दक्षता मंथन बैठक में हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड पाकर नोनिहालों के खिले चेहरे, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया में मेगा शिक्षक अभिभावक दक्षता मंथन बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई, जिसमें विद्यालय स्टाफ अभिभावक भामाशाह विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे। सभी अभिभावकों का स्वागत किया गया।

प्रधानाचार्य गंगाप्रसाद गुदराशिया ने बताया कि कोरोना काल से शिक्षा में हुए गेप को दूर करने के लिए ब्रिज कोर्स चलाया गया। शिक्षा में डिजिटल क्रांति वरदान साबित हुई है। राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में कक्षा 3 से 8 तक राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम विशेष कार्यक्रम के तहत औपचारिक शिक्षण करवाया गया। 3 से 5 नवम्बर 2022 तक प्रथम योगात्मक मूल्यांकन परीक्षा कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की हिंदी अंग्रेजी गणित विषयों की ली गई। जिसकी ओ सी आर(उत्तर पत्रक शीट) की जांच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए कापी चेक करवाई गई।यह राजस्थान सरकार की नई पहल है। इस परीक्षा का परिणाम 18 दिसम्बर को जारी किया गया था। शनिवार 3 दिसम्बर 2022 को आयोजित शिक्षक अभिभावक दक्षता बैठक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया में  विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड बताए तो नोनिहालों के चेहरे खिल गए। जिन दक्षताओं में बच्चों का प्रदर्शन अच्छा रहा उन्हें 3 स्टार मिले। 2 स्टार वाले सही दिशा में बढ़ रहे हैं। 1 स्टार वालों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।इस प्रकार दक्षता पर मंथन किया गया। 
 विद्यालय विकास के बारे में अभिभावकों से चर्चा की गई। बच्चों की शैक्षिक सशेक्षिक उपलब्धि के बारे में अभिभावकों को बताया गया। उनके सुझाव सुने गए।  बैठक का संचालन डॉ. राजेश कुमार शर्मा शिक्षक,साहित्य्कार ने किया

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE