BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2022, 12:52 pm
KHABAR : यूपी के सनातन प्रेमियों का अपनत्व पाकर मैं धन्य हो गया, सनातन धर्म सबसे सर्वोच्च- चैतन्य सिंह, यूपी विहिप व बजरंग दल ने किया राजपूत का भव्य स्वागत, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मन्दसौर। शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं सनातन धर्म के प्रचारक चैतन्य सिंह राजपूत 4 दिवसीय दौरे पर उत्तरप्रदेश पहुँचे। लखनऊ से सीतापुर आगमन पर विश्वहिंदू परिषद कार्यालय पर विभाग अध्यक्ष विपुल सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में चैतन्य सिंह राजपूत का विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद निजी कार्यक्रम में संदीप सिंह चौहान की बहन की शादी में पहुँचे जहाँ भाजपा विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

रविवार को तीर्थों के वर कहे जाने वाले नैमिषारण्य धाम पहुँचे यहाँ भी जगह-जगह हिंदूवादी एवं मंदिर के पुजारियों द्वारा चुनरी ओढ़ाकर फूल माला से स्वागत किया गया। चैतन्य सिंह राजपूत ने चकरा तीर्थ पर आचमन कर माता ललिता देवी के दर्शन किये। इसके बाद देव देवेश्वर, रुद्रावृत, हनुमानगढ़ी में दर्शन कर अंत में माँ ललिता देवी आश्रम पर माथा टेका। 

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सबसे सर्वोच्च धर्म है। युवा अपने धर्म देवी देवताओं को पहचानें और माथे पर टिकी या तिलक लगाएं, मंदिरों पर जाएं, अपने धर्म संस्कृति एवं परम्पराओं का पालन करें, क्योंकि जो धर्म से दूर हुआ उसका विनाश हो गया है। लव जिहाद से बचने के लिए हिन्दू युवतियों को संदेश दिया कि आपसे कोई प्रेम का इजहार करे तो उसका प्रेम स्वीकार करने से पहले उसकी पड़ताल करें, उसका पीछा करके पता लगाएं की उसका घर कहाँ है कैसा है वह किस समाज का है, आधी रात को उसे वीडियो कॉल करें और कहें कि मुझे आपके घर में भगवान का स्थान दिखाओ। अगर वह हिन्दू होगा तो उसके घर में पूजा का स्थान होगा और अगर कोई अधर्मी आपको प्रेमजाल में फंसाकर लव जिहाद करना चाहता होगा तो उसके घर में मंदिर नहीं होगा। फिर आप उससे हमेशा के लिए दूर हो जाएं वरना आप संसार से टुकड़े टुकड़े करके दूर कर दी जाएंगी। घर वापसी के सवाल पर राजपूत ने कहा कि जो भी अपने मूल सनातन में वापसी करना चाहते है हम उनका पूरा सहयोग करेंगे। 

यूपी प्रवास के दौरान चैतन्य सिंह राजपूत सैकड़ो कार्यकर्ताओं से मिले और राष्ट्र व धर्म के लिए कार्य करने की अपील की, साथ ही कहा कि मेरा शरीर मेरी आत्मा सनातन धर्म को समर्पित है। चैतन्य सिंह के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। मन्दसौर से सतीश वैष्णव, राजपूत के साथ प्रवास पर गए थे। यूपी से चैतन्य सिंह दिल्ली के लिए रवाना हुए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE