BREAKING NEWS
JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2022, 1:08 pm
BIG NEWS : राधा के अपहरण के आरोपी रेहान व सहयोगियों की सम्पत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग, आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के रतनगढ़ थानान्तर्गत ग्राम लुहारिया चुंडावत के हिंदू समाज के धाकड़ परिवार की बेटी एवं ग्राम दामोदरपुरा की बहू राधा पति पारसमल धाकड़ को आलोरी गरवाड़ा के मुस्लिम समाज के युवक रेहान पिता अजीम खान पठान द्वारा दिनांक 29 नवंबर 2022 को अपहरण कर ले जाने के पश्चात परिजनों एवं सर्व हिंदू समाज ने जिला पुलिस अधीक्षक के नाम गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया था। जिसमें परिजनों ने आशंका जताई थी कि कहीं राधा का भी हाल दिल्ली की श्रद्धा जैसा ना हो जाए। लेकिन दिनांक 4 दिसंबर 2022 तक भी पुलिस प्रशासन के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाने व आरोपियों के सहयोगियों पर भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों एवं सर्व हिंदू समाज के सैकड़ों युवकों ने राधा के दिव्यांग पिता होकमचंद धाकड के साथ रतनगढ़ टप्पा तहसील कार्यालय पर पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार मोनिका जैन को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि शीघ्र आरोपी एवं उसके सहयोगियों की अवैध अतिक्रमण की हुई संपत्ति व मकान के ऊपर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया जाए। हिंदू समाज की बेटी राधा को ससम्मान जल्द से जल्द हमें सौंपा जाए अन्यथा सम्पूर्ण जावद विधान सभा क्षेत्र के बंद का आह्वान किया जाएगा।
ज्ञापन का वाचन गोविंद मीणा के द्वारा किया गया।इसके पश्चात विहिप बजरंग दल व सर्व हिंदू समाज ने बडी संख्या में रतनगढ़ पुलिस थाने पर पहुंचकर थाना प्रभारी यादव से आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष व्यक्त करते हुए 24 घंटे मे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।  अन्यथा सम्पूर्ण जावद विधान सभा क्षेत्र का सर्व हिन्दू समाज अनिश्चित कालिन बंद करने की चेतावनी दी।एवं कहा कि    समस्त जवाबदेही प्रशासन की होगी। 

इनका कहना है-
जिला कलेक्टर तक आपकी बात को पहुंचा दिया जाएगा। आगे उच्चाधिकारी जो भी दिशानिर्देश देगें उसके अनुसार आरोपी पर उचित कार्यवाही की जाएगी।- मोनिका जैन नायब तहसीलदार टप्पा रतनगढ़

‘युवती के ससुराल नयागांव चौकी में प्रकरण पंजीबद्ध कर वहां उक्त मामले की विवेचना जारी है। आरोपी रतनगढ़ थानान्तर्गत होने से यहां से भी अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी की तलाश में भेजी है। शीघ्र आरोपी को दस्तयाब किया जाएगा।- शिवकुमार यादव थाना प्रभारी पुलिस थाना रतनगढ़

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE