BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2022, 10:53 am
NEWS : जेके सीमेंट और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की सह मेजबानी में हुआ 46 वें खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन, समग्र प्रदर्शन के लिये बिरला सीमेंट लाइम स्टोन माइन्स पुरस्कृत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। खान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर क्षेत्र के तत्वावधान में 46 वें खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन जेके सीमेंट और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की सह-मेजबानी में किया गया। समारोह में बिड़ला सीमेंट लाइमस्टोन माइन्स जय-सुरजाना को खनन क्षेत्र में समग्र प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिला। इसी क्रम में माइंस ने तीन अन्य इनाम खान मशीनरी, रख रखाव, खान प्रकाश व्यवस्था और कल्याण सुविधाएं, हाउस कीपिंग के क्षेत्र में जीते। बिरला सीमेंट लाइमस्टोन माइंस, जयदृसुरजाना को ए-1 ग्रुप की माइन्स की टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा में रखा गया, इस समूह में जे के लक्ष्मी समूह की लक्ष्मी माइंस, अल्ट्राटेक सीमेंट की आमली माइंस, आरएसएमएम की झामरकोटड़ा माइंस, जे के सीमेंट की मालियाखेड़ा माइंस, वंडर सीमेंट की भट्टकोटडी माइंस, आदित्य सीमेंट की आदित्य माइन, न्युवोको विस्टास कॉर्पाेरेशन लिमिटेड की अरनियाजोशी खदान और विक्रम सीमेंट की खदानें थी। इसी क्रम में बिड़ला सीमेंट लाइमस्टोन माइन्स की प्राथमिक चिकित्सा टीम के प्रतिभागी को भी आयोजन के तहत बेस्ट फर्स्टएडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में बिरला कार्पाेरेशन लिमिटेड की चंदेरिया इकाई की खदान को समग्र प्रदर्शन में दूसरे स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार की शील्ड, उप महानिदेशक खान सुरक्षा उत्तर पश्चिमी क्षेत्र आर टी मांडेकर द्वारा प्रदान किया गया। बिरला सीमेंट लाइमस्टोन माइंस को माइन्स मशीनरी एंड मेंटेनेंस में प्रथम पुरस्कार, माइन्स लाइटिंग एंड इलेक्ट्रिकल इंस्टालेशन में द्वितीय पुरस्कार, कल्याण सुविधाओं, प्रचार प्रसार, हाउस कीपिंग में तृतीय पुरस्कार हेतु शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि बिरला सीमेंट लाइमस्टोन माइंस ने खदानों में रात्रि कार्य के लिये निर्धारित मानदण्डों के अनुसार प्रकाश व्यवस्था हेतु लगातार तीन वर्षों तक प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त कर हैट्रिक हासिल की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE