BREAKING NEWS
#देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<     KHABAR : रात टहलने निकला अधेड़, सुबह रेलवे पटरी पर.. <<     BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2022, 5:03 pm
REPORT : शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम लगातार जारी, कलेक्टर सूर्यवंशी ने हाट रोड का निरीक्षण कर दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। रतलाम शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने तथा स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी मंगलवार को शहर के हाट रोड पहुंचे, कलेक्टर ने पैदल चलते हुए संपूर्ण हाट रोड का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने दुकानदारों, भू-स्वामियों से चर्चा की, उनके द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। जिन मकानों तथा दुकानों द्वारा अपनी सीमा से आगे बढ़कर अतिक्रमण कर लिया गया है उनके अतिक्रमण तोड़ने के निर्देश निगम अमले को दिए। इसके पूर्व कलेक्टर ने समय सीमा देते हुए मकान मालिको, दुकानदारों को स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। निगमायुक्त हिमांशु भट्ट, कार्यपालन यंत्री जीके जायसवाल, स्वास्थ्य अधिकारी  एपी सिंह मौजूद थे।

कलेक्टर द्वारा अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान हाट रोड पर नालों की गंदगी को देखकर कलेक्टर सख्त नाराज हुए। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को कड़े शब्दों में सफाई कराने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दुकानदारों द्वारा अपनी सीमा से आगे बढ़कर अपनी दुकान की सामग्री सड़क पर विक्रय के लिए रख दी गई। कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे अस्थाई शेड बना दिए। कलेक्टर द्वारा समस्त अतिक्रमण हटाने, दुकानदारों को अपनी सीमा में रहने के लिए निर्देशित किया गया। निगम अमले को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE