BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2022, 5:24 pm
BIG REPORT : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, भगवान की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, राज्यपाल विवाद पर साधी चुप्पी, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुधवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह से पूजन अर्चन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। फडणवीस ने राज्यपाल विवाद में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कई साल से लगातार महाकाल मंदिर में दर्शन करने आते रहते हैं। फडणवीस आज एक बार फिर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भ गृह में पहुंचकर करीब 10 मिनट तक पंचामृत अभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया। धोती सोला पहनकर पहुंचे फडणवीस ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप भी किया। पूजन अर्चन के बाद मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करने वर्षों से आता रहता हूं। महाकाल की असीम कृपा है। यहां आकर अलग ही ऊर्जा प्राप्त होती है।

शाहरुख खान के वैष्णो देवी पहुंचकर दर्शन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसकी आस्था है वो कहीं भी जा सकता है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के विवाद पर फडणवीस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE